sanyukt vyanjan kitne hote hain: हिंदी व्याकरण के इस लेख में हम लोग समझेंगे कि संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं और संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं? यदि आप संयुक्त व्यंजन (sanyukt vyanjan) के बारे में विस्तृत रूप से समझना चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा ध्यान से पढ़िए। यहां पर हम लोग संयुक्त व्यंजन से बनने वाले शब्दों को भी समझने वाले हैं।
पिछले अध्याय में हम लोग हिंदी व्यंजन (vyanjan in hindi) और व्यंजन के भेद के बारे में विस्तृत रूप से समझ चुके हैं। यदि आप व्यंजन के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि –
‘वह वर्ण जो स्वरों की सहायता से बोले जाते हैं अर्थात जिनके उच्चारण में अ स्वर मिला होता है उसे व्यंजन कहते हैं’ । जैसे- क (क् + अ), ख (ख्+अ), ग (ग्+अ) आदि।

चलिए देखते हैं कि संयुक्त व्यंजन क्या होता है ?
संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं | sanyukt vyanjan kise kahate hain
दो या दो से अधिक असमान व्यंजनों के मिलने से बनने वाले व्यंजन को संयुक्त व्यंजन कहते हैं । इसमें पहला व्यंजन स्वर रहित होता है और दूसरा व्यंजन स्वर सहित अर्थात पूर्ण व्यंजन होता है ।
संयुक्त व्यंजन के उदाहरण : क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
जब दो असमान व्यंजन एक दूसरे से मिलते हैं तो उन के मूल रूप में परिवर्तन हो जाता है। जैसे- क् + ष = क्ष में ‘क्’ स्वर रहित है जबकि ‘ष’ स्वर सहित है। जब यह दोनों मिलते हैं तो इनका मूल रूप बदलकर क्ष हो जाता है।
जब दो समान व्यंजन एक दूसरे से मिलते हैं तो उनसे बनने वाले नए व्यंजन को द्वित्व व्यंजन कहते हैं। इसे हम अगले अध्याय में विस्तृत जानेंगे ।
चलिए अब समझते हैं कि संयुक्त व्यंजन कौन-कौन से होते हैं?
sanyukt vyanjan kitne hote hain | संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं
संयुक्त व्यंजन (sanyukt vyanjan) एक तरह से व्यंजन का ही एक प्रकार है। हिंदी वर्णमाला में संयुक्त व्यंजनों की संख्या चार होती है-
- क्ष (क् + ष)
- त्र (त् + र)
- ज्ञ (ज्+ ञ)
- श्र (श् + र)
अब हम लोग संयुक्त व्यंजन( sanyukt vyanjan in hindi ) से बनने वाले शब्द को उदाहरण से समझते हैं ।
sanyukt vyanjan wale shabd | संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
चलिए संयुक्त व्यंजन वाले कुछ शब्दों को समझते हैं।
- क्ष से शब्द – रक्षा, कक्षा, पक्षी, शिक्षा, क्षत्रिय, क्षमा आदि
- त्र से शब्द – पत्र, मित्र, नेत्र, पुत्र, चरित्र, चित्र, मंत्र आदि
- ज्ञं से शब्द – यज्ञ, ज्ञान, आज्ञा, विज्ञान, ज्ञानी, अज्ञात आदि
- श्र से शब्द – श्रम, विश्राम, आश्रम, श्रमिक, श्रुति, श्रवण, श्रेष्ठ अदि
यहां पर नीचे कुछ संयुक्त व्यंजन से बनने वाले शब्द दिए गए हैं जो हिंदी में अधिकतम प्रयोग में लाये जाते हैं ।
क्ष से बने शब्द | क्षणिक | क्षत्रिय | क्षमा | क्षमता | कक्षा | क्षार | क्षीर | क्षय | रक्षा | रक्षक | नक्षत्र |
त्र से बने शब्द | मंत्री | मात्र | मात्रा | त्रिशूल | नक्षत्र | गोत्र | त्रिभुज | त्रुटि | त्रिभुवन | मित्र | मूत्र |
ज्ञं से बने शब्द | आज्ञा | अज्ञान | अज्ञात | ज्ञानी | विज्ञान | संज्ञान | संज्ञा | ज्ञाता | ज्ञात | यज्ञ | ज्ञापन |
श्र से बने शब्द | आश्रम | श्रम | परिश्रम | श्रेष्ठ | श्रमिक | श्री | श्रीमती | श्रीमान | विश्राम | श्रृंगार | श्रेय |
संयुक्त व्यंजन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – [FAQ]
sanyukt vyanjan kitne prakar ke hote hain?
उत्तर- हिंदी में संयुक्त व्यंजन चार होते हैं – क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
हिंदी शब्दकोश में संयुक्त व्यंजन कब आते हैं?
हिंदी वर्णमाला में संयुक्त व्यंजन सबसे अंत में आते हैं। यदि हिंदी शब्दकोश में इनसे संबंधित शब्द को ढूंढा जाए तो ये संयुक्ताक्षर के पहले वर्ण वाले पंक्ति में मिलेंगे।
जैसे- यदि हमें क्ष से संबंधित शब्द ढूंढना हो तो यह हमें क वाली पंक्ति में मिलेंगे। इस तरह से सभी संयुक्त व्यंजन (sanyukt vyanjan) से बने शब्दों को ढूंढा जा सकता है ।
क्ष त्र ज्ञ श्र कौन से व्यंजन है?
उत्तर- हिंदी वर्णमाला में क्ष, त्र, ज्ञ, श्र को संयुक्त व्यंजन कहते हैं क्योंकि ये दो या दो से अधिक व्यंजनों के मेल से बने होते हैं ।
मुझे उम्मीद है कि आपको हिंदी के संयुक्त व्यंजन ( sanyukt vyanjan ) के बारे में दी गई यह जानकारी अच्छे से समझ आई होगी और हमने संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं और संयुक्त व्यंजन वाले शब्दों को भी विस्तृत रूप से समझाने की कोशिश किया है।
यदि फिर भी आपको कोई समस्या या सुझाव हो तो आप हमें नीचे comment करके बता सकते हैं। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों या सहपाठियों के साथ शेयर कर सकते हैं । धन्यवाद!