Dwitiya vyanjan in hindi: हिंदी व्याकरण के इस अध्याय में हम लोग जानेंगे कि द्वित्व व्यंजन किसे कहते हैं और द्वित्व व्यंजन के शब्द कौन कौन से हैं । इसके साथ साथ हम लोग यह भी सीखेंगे कि द्वित्व व्यंजन कैसे बनता है और द्वित्व व्यंजन के उदाहरण क्या है ?
पिछले अध्याय में हम लोग व्यंजन और संयुक्त व्यंजन के बारे में विस्तृत रूप से समझ चुके हैं ।
चलिए अब समझते हैं की द्वित्व व्यंजन क्या है?
द्वित्व व्यंजन किसे कहते हैं | Dwitiya vyanjan in hindi

द्वित्व व्यंजन की परिभाषा–
जब दो समान व्यंजन एक साथ प्रयोग में लाए जाते हैं तो उसे द्वित्व व्यंजन कहते हैं। इसमें पहला व्यंजन स्वर रहित होता है और दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है।
द्वित्व व्यंजन के उदाहरण – मक्का, पक्का, बच्चा, बिल्ली, चम्मच, पत्ता, सज्जा, लज्जा, गप्पू,रस्सी, खट्टा, कद्दू, गुड्डू, पट्टी, मिट्टी आदि।
कभी-कभी जब दो समान व्यंजन आपस में जुड़ते हैं तो उनमें एक हलंत (्) भी लग जाता है। जैसे उपर्युक्त उदाहरण में कद्दू, गुड्डू आदि हैं ।
इनके मूल रूप में परिवर्तन नहीं होता है। जैसे – मक्का में क्+क+आ= क्का , इसमें क् का मूल रूप नहीं बदला है, केवल उसके अगले व्यंजन के साथ जोडकर बनाया गया है।
जबकि संयुक्त व्यंजन में दो व्यंजनों के मिलने से उनका मूलरूप बदल जाता है।
क्या आप जानते हैं कि द्वित्व व्यंजन (dwitiya Vyanjan) शब्द कैसे बनता है? चलिए देखते हैं ।
द्वित्व व्यंजन कैसे बनता है | द्वित्व व्यंजन बनाने का नियम

- दो समान व्यंजनों को एक हलंत (्) के साथ जोड़कर लिखा जाता है
- क, च, ट, त, प वर्ग के दूसरे और चौथे अक्षरों का द्वित्व नहीं होता है
अर्थात उपर्युक्त चित्रानुसार ख के बाद ख , घ के बाद घ, छ के बाद छ, झ के बाद झ , ठ के बाद ठ आदि का प्रयोग एक साथ नही होता है।
उदाहरण – मक्खी (सही) , मख्खी (गलत)
द्वित्व व्यंजन के शब्द | Dwitiya Vyanjan Words in Hindi
यहां पर कुछ द्वित्व व्यंजन से बनने वाले शब्द हिंदी में दिए गए हैं –
- चक्की, झक्की , पक्का, मक्का, चक्का, धक्का, मुक्का, टिक्की, शक्कर, चक्कर, टक्कर, ढक्कन आदि।
- दुबग्गा, घग्गर आदि
- कच्चा, बच्चा, सच्चा, गच्चा, जच्चा, लुच्चा आदि
- सज्जन, उज्जैन ,रज्जू, लज्जा आदि
- लट्टू, पट्टा, खट्टा, दुपट्टा, पट्टी , टट्टी, छुट्टी, मुट्ठी, सट्टा आदि
- गुड्डा, गुड्डू, गुड्डन, गुड्डी, लड्डू आदि
- कुत्ता, पत्ती, सत्ता, भत्ता, गत्ता, गुणवत्ता आदि
- कद्दू, मुद्दा, रद्दी, भद्दा, आदि
- पन्ना, नन्ना, गन्ना, अन्ना,अन्न, विभिन्न, संपन्न आदि
- गप्पू, पप्पू, छप्पन, पप्पी, गप्पी, झप्पी आदि
- बब्बन ,बब्बर आदि
- चम्मच, अम्मा, मम्मी, धम्म आदि
यदि आपको कोई और शब्द याद है तो आप हमें नीचे comment करके बताएं हम उसे इस लिस्ट में जरूर जोड़ेंगे।
अक्सर लोग संयुक्ताक्षर और द्वित्व व्यंजन (dwitiya Vyanjan) में मूलभूत अंतर को नहीं समझ पाते हैं जिससे वे इन्हे पहचानने में गलती कर देते हैं। चलिए हम लोग इसे अच्छे से समझते हैं।
संयुक्ताक्षर और द्वित्व व्यंजन में क्या अंतर है?
- संयुक्ताक्षर में दो भिन्न-भिन्न व्यंजनों के मेल से बनता है जबकि द्वित्व व्यंजन एक समान व्यंजनों के मिलने से
- संयुक्ताक्षर और द्वित्व व्यंजन दोनों में ही पहला व्यंजन स्वर रहित और दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है
सबसे अधिक भ्रम द्वित्व व्यंजन और संयुक्त व्यंजन को पहचान करने में होती है। यहां पर हम इन दोनों व्यंजनों को विस्तार से समझेंगे।
द्वित्व व्यंजन और संयुक्त व्यंजन में क्या अंतर है?
- द्वित्व व्यंजन दो समान व्यंजनों के मिलने से बनता है जबकि संयुक्त व्यंजन दो असमान व्यंजनों के मिलने से बनता है
- द्वित्व व्यंजन में व्यंजनों का मूलरूप नहीं बदलता जबकि संयुक्त व्यंजन में जुड़ने वाले व्यंजनों का मूलरूप बदल जाता है
- द्वित्व व्यंजन में व्यंजनों को अलग-अलग देख सकते हैं जबकि संयुक्त व्यंजन में दोनों व्यंजनों का जुड़ाव नहीं दिखता
- संयुक्त व्यंजनों की संख्या चार होती है जबकि द्वित्व व्यंजन की संख्या निर्धारित नहीं है
यहाँ तक पढ़ने के बाद आपको द्वित्व व्यंजन(dwitiya vyanjan in hindi) अच्छे से समझ आ गया होगा। यहां पर आपके लिए एक Question दिया जा रहा है । आप इसका सही उत्तर नीचे comment करके बताइए।
प्रश्न- निम्न में से कौन सा शब्द द्वित्व व्यंजन नहीं है ?
(1- अन्न
(2- अन्य
(3- कच्चा
(4- पत्ता
द्वित्व व्यंजन से संबंधित प्रश्न उत्तर- [FAQ]
द्वित्व व्यंजन कैसे बनता है?
दो समान व्यंजनों के एक साथ प्रयोग होने पर द्वित्व व्यंजन बनता है जैसे- कच्चा, मक्का, पन्ना,पत्ता आदि।
द्वित्व व्यंजन कितने होते हैं?
द्वित्व व्यंजन दो समान व्यंजनों के प्रयोग से बनता है इसलिए इनसे कई शब्द बनाए जा सकते हैं। इनकी संख्या निश्चित नहीं हो सकती।
द्वित्व व्यंजन युक्त शब्द कौन सा है?
द्वित्व व्यंजन युक्त शब्द है जैसे कुत्ता, पत्ता, बच्चा, खट्टा आदि। इनमें दो समान व्यंजन एक साथ प्रयोग हुए हैं ।
कुत्ता कौन सा व्यंजन है?
कुत्ता एक द्वित्व व्यंजन है क्योंकि इसमें त व्यंजन एक साथ प्रयोग हुआ है। ( त्+त+आ = त्ता )
उम्मीद है की आपको यह लेख द्वित्व व्यंजन और द्वित्व व्यंजन के शब्द (dwitiya vyanjan words) अच्छे से समझ आ गया होगा। इस लेख में हम लोगों ने संयुक्त व्यंजन व द्वित्व व्यंजन में अंतर और द्वित्व व्यंजन (dwitiya Vyanjan) बनाने के नियम को भी समझा।
यदि फिर भी आपको कोई सुझाव या समस्या हो तो आप हमें नीचे comment करके बता सकते हैं। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों व सहपाठियों के साथ शेयर कर सकते हैं। धन्यवाद !
मक्खी कौन सा व्यंजन है द्वित्व या संयुक्त अक्षर हैं।
मक्खी संयुक्ताक्षर का द्वित्व व्यंजन है. आपको संयुक्ताक्षर पर लिखा लेख पढ़ना चाहिए.
संयुक्त है । there are different varn used
🤔🤔🤔🤔🤔🤔 नहीं पता नहीं पता आप ही बता दो इसका जवाब
मक्खन,मक्खी जैसे शब्द द्वित्व व्यंजन की गिनती में लेते कि नहीं मतलब द्वित्व व्यंजन कहते कि नहीं?
ज्ज dveet vyanjan bhe add kar sakte hai
छत्ता भी त्त से बना शब्द है।
द्द से भी शब्द जोड़ लीजिए
रद्दी, गद्दी आदि।
धन्यवाद् bebo जी,आपने कुछ महत्वपूर्ण शब्द सुझाये. उम्मीद है यह पाठको को समझने में मदद करेगा.
नन्दू , चन्दू कल्लू , बल्लू